फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Controversy over Himanta Biswa Sarma's statement, Congress complains to Election Commission, demands action

Jharkhand: हिमंत बिस्व सरमा के बयान पर विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कार्रवाई करने की मांग

Sat, 02 Nov 2024 09:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 02 Nov 2024 09:17 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: भाजपा नेता और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि यह विधानसभा चुनाव झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए है। 

विज्ञापन
Controversy over Himanta Biswa Sarma's statement, Congress complains to Election Commission, demands action
चुनाव आयुक्त से मुलाकात करते इंडिया गठबंधन के नेता। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां हैं। भाजपा के झारखंड विस चुनाव के सहप्रभारी और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि था कि यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची में झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार से मुलाकात की। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कथित भड़काऊ और विभाजनकारी भाषणों के लिए कार्रवाई की मांग की। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमने सरमा के भाषण की प्रतियां भी जमा की हैं। यह अच्छा नहीं है। वह कुछ विशिष्ट नाम लेते हैं और चीजों को विशिष्ट समुदाय से जोड़ते हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सरमा ने यह कहा था 
भाजपा नेता और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि यह विधानसभा चुनाव झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए है। हम हिंदू हैं, हम हिंदू थे और हम हिंदू रहेंगे। अब सनातन को बचाने के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया था कि झारखंड के कुछ इलाकों में हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। सीएम सरमा ने कहा कि हिंदुओं ने भारत की रक्षा की है। हमें जय श्री राम का नारा लगाने के लिए एकजुट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा घोषित करे सीएम उम्मीदवार
कांग्रेस के झारखंड चुनाव समन्वयक बीके हरिप्रसाद ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी महाराष्ट्र और झारखंड में अपनी उम्मीदों के विपरीत दिशा में जा रहे हैं।  कर्नाटक राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। उन्हें हमें सिखाने की जरूरत नहीं है। इंडिया गठबंधन के सीएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन हैं। भाजपा को भी अपना सीएम उम्मीदवार घोषित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed