फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   communal violence in ranchi

रांची में धार्मिक स्थल पर मिला मांस, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 26 Sep 2015 06:18 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
communal violence in ranchi

झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा-हिनू इलाके में शुक्रवार की रात एक धार्मिक स्थल के पास से कथित रूप से मांस पाए जाने के बाद कई इलाकों में सांप्रदायिक तनाव फैल गया।

विज्ञापन

पूरे शहर में एहतियातन पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार झड़पों में एक व्यक्ति घायल हुआ है।रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि हंगामा करने के आरोप में अब तक 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में हंगामा हुआ है, वहां धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है।उपमहानिरीक्षक ने बताया कि प्रभावित इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

communal violence in ranchi

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी तनावग्रस्त इलाक़ों का दौरा किया और लोगों से अमन-शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस के मुताबिक़ शुक्रवार की रात शहर के डोरंडा-हिनू इलाके में एक धार्मिक स्थल के पास से कथित रूप से मांस मिलने के बाद हिंदू समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए थे।तब पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें समझाकर वहां से हटा दिया था।


इस घटना के विरोध में शनिवार की सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी।भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में पुलिस के कई जवानों और कुछ पत्रकारों को भी चोट लगी है। भीड़ के बेकाबू होता देख पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed