फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM's wife Kalpana Soren demanded from the Centre, said- implement pension scheme like Jharkhand

Jharkhand: सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन ने केंद्र से की मांग, कहा- झारखंड की तरह पेंशन योजना करें लागू

Sat, 02 Nov 2024 10:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 02 Nov 2024 10:09 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा झारखंड का भला नहीं कर सकती। 2014 में झारखंड में जब भाजपा की डबल इंजन सरकार थी, तब उन्होंने राज्य में हजारों स्कूल बंद कर दिए।

विज्ञापन
CM's wife Kalpana Soren demanded from the Centre, said- implement pension scheme like Jharkhand
कल्पना सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार से देश में झारखंड की तरह पेंशन योजना को लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को हर महीने एक हजार रुपये पेंशन भी दी जाए।

विज्ञापन


लातेहर में एक रैली में कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने पेंशन योजना शुरू की है। इससे पिछले पांच वर्षों में 27 लाख लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया है। लाभार्थियों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दौरान केवल 13 लाख पेंशन लाभार्थी थे। उन्होंने दावा किया कि केंद्र पेंशन योजना के तहत प्रति माह केवल 250 रुपये देता है, जबकि बाकी राशि का भुगतान राज्य सरकार करती है।
विज्ञापन


कल्पना ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्रियों से मांग करूंगी कि झारखंड की तर्ज पर देश में सार्वभौमिक पेंशन योजना लागू करें और लाभार्थियों को 250 रुपये के बजाय एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन दें। भाजपा झारखंड का भला नहीं कर सकती। 2014 में झारखंड में जब भाजपा की डबल इंजन सरकार थी, तब उन्होंने राज्य में हजारों स्कूल बंद कर दिए। भाजपा कभी नहीं चाहती कि यहां के बच्चे पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो नेता ने कहा कि जब गठबंधन की सरकार बनी, तो हेमंत सोरेन ने उन बंद स्कूलों को फिर से खोलने का संकल्प लिया और उनका कायाकल्प किया। झारखंड के हर बच्चे को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने के मकसद से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत की गई। ये विद्यालय सिर्फ स्कूल भर नहीं, बल्कि झारखंड के हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। 


कल्पना सोरेन ने कहा कि झामुमो झारखंड के विकास के लिए काम कर रही है, ताकि हर गांव और हर शहर तरक्की के रास्ते पर बढ़े। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed