{"_id":"5915996d4f1c1b231f853beb","slug":"cm-raghubar-das-says-2-22-lakh-houses-to-be-constructed-under-pmay","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखण्ड: सीएम ने कहा, 2.20 लाख घर 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखण्ड: सीएम ने कहा, 2.20 लाख घर 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत बनाए जाएंगे
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari
Updated Fri, 12 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास, झारखंड, सीएम
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.22 लाख मकान बनाए जाएंगे। जिनका निर्माण कार्य अगले छह महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि हाउस वार्मिंग समारोह का आयोजन झारखंड फॉउंडेशन वीक (नवंबर में) के दौरान मनाया जाएगा। इसके तहत 2.22 लाख परिवारों को घर मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और साथ उन्हें इसके अलावा मेसन, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि निर्माण कार्य में काम करने वाले युवा 15 दिवसीय प्रशिक्षण में नौकरी के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगे। सीएम ने यह बातें रांची जिले के नामकुम ब्लॉक में पंचायत के स्वयंसेवकों के सशक्तिकरण कार्यक्रम के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास में पंचायत स्वयंसेवकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। उनके जरिये किए गए सर्वेक्षण ने गांवों की असली तस्वीर असली तस्वीर सामने आती है। उन्होंने कहा कि गांवों में बेघर, विधवा और अनाथ की जनगणना करने के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन