{"_id":"689e12efd5d9102b070c5e38","slug":"cm-hemant-soren-drove-an-e-rickshaw-to-take-stock-of-the-preparations-for-the-shibu-soren-tribute-ceremony-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने ई-रिक्शा चलाकर लिया शिबू सोरेन श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने ई-रिक्शा चलाकर लिया शिबू सोरेन श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियों का जायजा
Thu, 14 Aug 2025 10:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:26 PM IST
सार
रांची में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध समारोह की तैयारियों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ई-रिक्शा चलाकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रांची में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियों का सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को खुद निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का दौरा ई-रिक्शा चलाकर किया और प्रत्येक पंडाल का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और शौचालय जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।
ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नेमरा गांव के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नेमरा गांव के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन