{"_id":"684d6485c87e533f890d5c3f","slug":"cm-hemant-soren-congratulates-dr-sonajharia-minz-on-unesco-co-chair-appointment-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: यूनेस्को की को-चेयर बनीं डॉ. सोनाझारिया मिंज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: यूनेस्को की को-चेयर बनीं डॉ. सोनाझारिया मिंज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई
Sat, 14 Jun 2025 05:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची स्थित आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ. सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ. सोनाझारिया मिंज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. मिंज जैसे विदुषी महिला को यह अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सोनाझारिया मिंज यूनेस्को में सह-अध्यक्ष के रूप में आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत और ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करेंगी।
यह भी पढ़ें: ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोट, सीआरपीएफ जवान बलिदान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं समस्त झारखंडवासियों, विशेष रूप से आदिवासी समुदाय की ओर से डॉ. मिंज को शुभकामनाएं देता हूं। उनका यह दायित्व राज्य के आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है, जिससे उनके आत्मनिर्णय के अधिकार एवं सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।" डॉ. मिंज की यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के आदिवासी समुदायों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।