{"_id":"6564eb193fe635437d0df122","slug":"clash-between-villagers-and-police-in-bokaro-jharkhand-many-people-injured-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के बोकारो में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के बोकारो में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, कई लोग घायल
Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, बोकारो (झारखंड)
पीटीआई, बोकारो (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
सार
सियालजोरी सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार आनंद ने बताया कि जब हालात काबू से बाहर हो गए तो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, तो कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। घटना वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, सुबह से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में कंपनी के गेट के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों ने कथित तौर पर कंपनी परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया
सियालजोरी सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार आनंद ने बताया कि जब हालात काबू से बाहर हो गए तो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, तो कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं। घायलों को कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ईएसएल स्टील लिमिटेड ने बयान जारी किया
इस बीच ईएसएल स्टील लिमिटेड ने बयान जारी किया। इसमें कंपनी ने कहा कि मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए था, लेकिन स्थानीय लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। हम हिंसा के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। बातचीत के दरवाजे अब भी खुले हैं।
विज्ञापन