फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CBI doubles its reward to Rs 10 lakh for 'information of importance' on death of Dhanbad judge Uttam Anand

धनबाद जज हत्याकांड: सीबीआई ने दो और एफआईआर दर्ज की, सुराग देने पर 10 लाख रुपये का भी एलान

Thu, 09 Sep 2021 07:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Sep 2021 07:14 AM IST
सार

28 जुलाई को धनबाद में जिला जज उत्तम कुमार की हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस समय हुई जब वह सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी एक ऑटोरिक्शा वाले ने उन्हें कुचल दिया था।

विज्ञापन
CBI doubles its reward to Rs 10 lakh for 'information of importance' on death of Dhanbad judge Uttam Anand
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के धनबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत को करीब डेढ़ महीने बीत चुके हैं, लेकिन सीबीआई अब तक हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है। हर स्तर पर जांच के बाद अब सीबीआई के स्पेशल सेल ने 15 अगस्त को न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत से संबंधित जानकारी देने वालों के लिए पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। अब राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। अब मामले से जुड़ी जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, सीबीआई ने इस मामले में दो और एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर तीन मोबाइल फोन की चोरी से जुड़े हुए हैं। इस तरह से अब कुल तीन मामलों की सीबीआई जांच कर रही है। पहले इस हाई प्रोफाइल मामले की जांज धनबाद पुलिस कर रही थी। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई पर टिप्पणी कर चुकी
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था कि वह हर हफ्ते जांच स्थिति हाईकोर्ट के समक्ष रखें, ताकि पता चल सके कि जांच कहां तक पहुंची है। पिछली सुनवाई के दौरान भी देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने सीबीआई और जांच एजेंसी को लेकर सख्त टिप्पणी की थी और कहा था कि जजों कीशिकायत के मामलें जांच एजेंसी मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माफियाओं के केस की सुनवाई कर रहे थे
धनबाद के जिला जज आनंद कुमार कई माफियाओं के केस की सुनवाई कर रहे थे और कईयों की जमानत याचिका भी खारिज कर चुके थे। इतना ही नहीं उनके पास हत्या का भी एक मामला था, जिसमें आरोपी विधायक का नजदीकी था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 30 जुलाई को संज्ञान लेते हुए इस पर टिप्पणी की थी। इसके बाद चार अगस्त को सीबीआई को इस मामले की जांच सौंप दी गई थी।


मार्निंग वॉक के दौरान हुई थी हत्या
इससे पहले 28 जुलाई को धनबाद में जिला जज उत्तम कुमार की हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस समय हुई जब वह सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी एक ऑटोरिक्शा वाले ने उन्हें कुचल दिया। पहले इस मामले को महज एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि एक ऑटोरिक्शा ने जानबूझ कर जज को टक्कर मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed