फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Case registered against Baghmara MLA Dhullu Mahto for extortion of Rs 10 lakh and vandalizing the factory in Jharkhand

झारखंड: बाघमारा विधायक पर अवैध वसूली का आरोप, 10 लाख नहीं दिए तो फैक्टरी की चारदीवारी तोड़ी

Thu, 17 Feb 2022 05:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 17 Feb 2022 05:13 PM IST
सार

झारखंड के बाघमारा विधायक एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। एक हार्ड कोक फैक्ट्री मालिक ने विधायक पर रंगदारी मांगने और उनकी फैक्टरी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Case registered against Baghmara MLA Dhullu Mahto for extortion of Rs 10 lakh and vandalizing the factory in Jharkhand
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर एक बार फिर रंगदारी का आरोप लगा है। एक हार्ड कोक की फैक्टरी के मालिक ने विधायक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित मालिक का कहना है कि जब उसने विधायक को 10 लाख रुपए नहीं दिए तो फैक्टरी की चारदीवारी तोड़ दी गई। इस मामले में फैक्टरी मालिक ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


राजगंज पुलिस थाने में विधायक के साथ 20 अन्य लोगों पर केस दर्ज करवाया गया है। फैक्टरी के मालिक वरुण कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि 15 से 20 हथियारबंद आदमी उसकी फैक्टरी में घुस आए। उन्होंने जेसीबी की सहयता से फैक्टरी की चारदीवारी गिरा दी। उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नष्ट कर दिया। मालिक का कहना है कि उसने विधायक को 10 लाख रुपए नहीं दिए थे। इस कारण उसकी फैक्टरी की चारदीवारी तोड़ी गई। 
विज्ञापन


राजगंझ पुलिस थाने के इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो फैक्टरी की दीवार टूटी मिली। मामले में आईपीसी की धारा 147 और 148 के तहत उपद्रव, धारा 379 के तहत चोरी और 385 के तहत जबरन वसूली सहित धारा 420 में केस दर्ज किया गया है। वहीं, विधायक ने उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। विधायक का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में पता ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लगा था पैसे मांगने का आरोप
इससे पहले जुलाई 2021 में भी उनपर रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। पेशे से ठेकदार रियाज कुरैशी ने रेलवे ब्रिज और रेलवे ट्रैक कार्यों के लिए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। रंगदारी नहीं देने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। बाघमारा के सोनारडीह रेलवे फाटक से बीसीसीएल की शताब्दी माइंस तक एचसीपीएल-एमबीपीएल कंपनी अर्थ वर्क, शटरिंग वर्क और आरसीसी वर्क कर रही है। ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि विधायक ढुल्लू महतो के आदमी कार्यस्थल पर आकर धमकी देते हैं। विधायक के लोग मशीनों को बाहर निकाल कर काम बंद करवा देते हैं। इसको लेकर उन्हें प्रशासन से शिकायत भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed