फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Businessman arrested for wife's murder in Jharkhand

Jharkhand: बिजनेसमैन पति ने ही दी थी पत्नी की हत्या की सुपारी, साजिश से पुलिस भी हैरान; 72 घंटे बाद खुला राज

Mon, 01 Apr 2024 05:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 01 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

झारखंड में रवि अग्रवाल नाम के व्यापारी ने भाड़े के अपराधियों को अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दी। पुलिस ने 72 घंटे में मामले का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Businessman arrested for wife's murder in Jharkhand
Jharkhand police

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में प्लाईवुड कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए रवि अग्रवाल समेत तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रवि अग्रवाल ने अपनी पत्नी ज्योति की हत्या की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन


बीच हाईवे पर की गई थी हत्या  
दरअसल प्लाईवुड कारोबारी रवि अग्रवाल अपनी पत्नी ज्योति और अपने दो बच्चों के साथ एक होटल में भोजन करने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच एनएच-33 पर कांदरबेड़ा में तीन हमलावरों ने उनकी कार रोक ली। पुलिस का कहना है कि पहले से बनाई गई योजना के मुताबिक बदमाशों ने ज्योति को गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि घटना से पहले रवि अग्रवाल ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें अज्ञात लोगों द्वारा फिरौती के लिए धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
बताया जा रहा है कि अग्रवाल और ज्योति के बीच शादी के बाद से तनावपूर्ण रिश्ते थे। ज्योति के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपने दामाद के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस अधिकारी सुनील कुमार रजवार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए सबूत जुटाए। जब कड़ी पूछताछ की गई तो अग्रवाल ने कहा कि उसके ज्योति के साथ झगड़े होते रहते थे। इसलिए उसने हत्या की साजिश रच डाली। हत्यारों की पहचान पंकज कुमार साहनी (20), रोहित कुमार दुबे (20) और मुकेश मिश्रा (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस समेत अग्रवाल के पांच स्मार्टफोन और एक कार भी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed