फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Buddha Purnima Dr Rameshwar Oraon organized grand Buddha Jayanti celebration Darjeeling Lamas special worship

Buddha Purnima: डॉ. रामेश्वर उरांव ने आयोजित किया भव्य बुद्ध जयंती समारोह, दार्जिलिंग के लामाओं की विशेष पूजा

Sun, 11 May 2025 09:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 May 2025 09:48 PM IST
सार

Buddha Purnima: विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने बुद्ध पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के वचनों में आज के समय की जटिलताओं का समाधान निहित है। उन्होंने सम्राट अशोक के उदाहरण का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे बुद्ध के उपदेशों ने एक सम्राट को युद्ध से शांति की ओर प्रेरित किया।

विज्ञापन
Buddha Purnima Dr Rameshwar Oraon organized grand Buddha Jayanti celebration Darjeeling Lamas special worship
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देखने को मिला श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर लोहरदगा के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा एक भव्य बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। भगवान बुद्ध की स्मृति को समर्पित इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति, शांति और आत्मचिंतन के भावों के साथ भाग लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- India Pakistan Tension: पाकिस्तान के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन, बोले- ऑपरेशन सिंदूर से PAK बौखलाया
विज्ञापन

 
बोधिवृक्ष के नीचे हुई पारंपरिक पूजा
कार्यक्रम की शुरुआत दार्जिलिंग से पधारे लामाओं द्वारा की गई। उन्होंने बोधिवृक्ष के नीचे स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा की विधिवत पूजा की। मंत्रोच्चार, पुष्पांजलि और 108 दीपों की आरती से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इस आयोजन ने न सिर्फ भगवान बुद्ध के जीवन के प्रति श्रद्धा जताई, बल्कि उनके उपदेशों को जनमानस तक पहुंचाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भजन-कीर्तन में डूबे श्रद्धालु
जैप वन, डोरंडा से पहुंचे छोटानागपुर बौद्ध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र तमांग एवं जैप वन वाहिनी गुंबा समिति के प्रमुख पेमेन जिंबा के नेतृत्व में महिला अनुयायियों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति की अनुभूति से भर दिया। संगीतमय प्रस्तुति के साथ समस्त वातावरण में शांति और समर्पण की भावनाएं व्याप्त हो गईं।

 
‘बुद्ध के उपदेश आज भी हैं अत्यंत प्रासंगिक’
विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने बुद्ध पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के वचनों में आज के समय की जटिलताओं का समाधान निहित है। उन्होंने कहा कि अगर समाज उनके दिखाए पंचशील और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चले, तो हिंसा, असहिष्णुता और अराजकता को समाप्त किया जा सकता है। डॉ. उरांव ने सम्राट अशोक के उदाहरण का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे बुद्ध के उपदेशों ने एक सम्राट को युद्ध से शांति की ओर प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: तनाव के बीच झारखंड अलर्ट; सीएम हेमंत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिए सुरक्षा सख्ती के निर्देश
 
इस आयोजन में रांची की राजनीतिक और सामाजिक दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महासचिव आलोक कुमार दुबे, डॉ. राजेश गुप्ता, जयशंकर पाठक, सतीश पॉल मुंजिनी, कांग्रेस नेता संजय दुबे, विशाल सिंह, मेहुल दुबे, साथ ही डॉ. उरांव की पुत्री निशा उरांव और पुत्र रोहित उरांव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed