फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand on alert amid tension CM Hemant called a high level meeting gave instructions to tighten security

Jharkhand: तनाव के बीच झारखंड अलर्ट; सीएम हेमंत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिए सुरक्षा सख्ती के निर्देश

Sun, 11 May 2025 11:59 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूजडेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूजडेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 May 2025 11:59 AM IST
सार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की स्थिति उत्पन हो चुकी है। लगातार दोनों देशों के बीच विवाद देखा जा रहा है भारत द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा भी हमला किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Jharkhand on alert amid tension CM Hemant called a high level meeting gave instructions to tighten security
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की स्थिति उत्पन हो चुकी है। लगातार दोनों देशों के बीच विवाद देखा जा रहा है भारत द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा भी हमला किया जा रहा है। आज सीजफायर का भी उल्लंघन पाकिस्तान ने कर दिया है ऐसे में हालात गंभीर मानी जा रही है। देश में सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने  राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा  राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। देशभर में सुरक्षा हालातों को देखते हुए झारखंड में एक-एक जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों दिशा निर्देश कहते हुए कहा है कि जरूरी नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस रखें तथा एक बेहतर कार्ययोजना बनाकर राज्यवासियों की सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार के एहतियाती कदम शीघ्र उठाएं जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य में आमजनों के बीच कोई पैनिक स्थिति उत्पन्न न हो ,यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अफवाहों पर हर हाल में रोक लगाई जाए। वैसे असामाजिक तत्व जो झूठी और भ्रामक संदेश प्रेषित कर माहौल खराब करने का कार्य करते हैं ,उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों तथा सोशल साइट्स पर गलत संदेशों का आदान-प्रदान करने वालों की पहचान कर उनपर कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स से कार्य लें, आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाएं- हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को एक्टिव करें तथा आवश्यकता के अनुरूप सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स की संख्या बढ़ाएं। सिविल डिफेंस के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थानों से समन्वय स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को त्वरित राहत, बचाव कार्य, जनजागरूकता और सामुदायिक क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव किया जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ जिला स्तर के कंट्रोल रूम को एक्टिव करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर सभी छोटे-बड़े पी एस यू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अस्पताल के रूफटॉप पर मेडिकल साइन बोर्ड लगाए जाएं।


बैठक में ये निर्देश रहे महत्वपूर्ण

▪️एम एच ए का निर्देश है कि सिविल डिफेंस रूल्स के अंतर्गत इमर्जेंसी प्रोविजंस का इस्तेमाल करें। खासकर कोई खरीदारी में टेंडर प्रक्रिया छोड़कर।
▪️ मॉक ड्रिल की संख्या बढ़ा दी जाए। 
 ▪️ एसेंशियल सर्विस को मेंटेन करने के लिए तैयारी की जाए।
▪️ एसेंशियल कमोडिटीज पर खास ध्यान रखा जाए। होर्डिंग बिल्कुल नहीं हो।
▪️ अस्पताल को तैयार रखा जाए। 
▪️ महत्वपूर्ण ठिकाने जैसे डैम, प्लांट, UCIL,  बिजली घर, IOC, आदि के सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाय।
▪️ एन जी ओ तथा अन्य सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स से संपर्क कर उन्हें तैयार कराया जाए।
▪️ जिला में फायर स्टेशन की तैयारी कर ली जाए।
▪️ मोबाइल फेल करने पर पी.ए. सिस्टम तैयार कर ली जाए।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन, बोले- ऑपरेशन सिंदूर से PAK बौखलाया

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में मुख्य सचिव  अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव  वंदना दादेल, डीजीपी  अनुराग गुप्ता, सचिव पूजा सिंघल, सचिव  राजेश शर्मा, सचिव  विप्रा भाल, विशेष सचिव आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी, आईजी ऑपरेशन ए०वी० होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, एसपी एटीएस  ऋषभ झा, एसपी अभियान अमित रेणु, कमांडेंट जैप -1  राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed