{"_id":"6280560cf48eb4315c1c2800","slug":"brutal-murder-of-a-woman-by-slitting-her-throat-in-jamshedpur-jharkhand-fingers-also-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जमशेदपुर में महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, उगलियां भी काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जमशेदपुर में महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, उगलियां भी काटी
Sun, 15 May 2022 06:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 May 2022 06:53 AM IST
सार
महिला का नाम मालती सिंह है। हत्या इतनी भयानक तरीके से की गई है कि महिला के गले पर कई बार वार किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर जिले के कालझोर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 38 साल की एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। महिला का नाम मालती सिंह है। हत्या इतनी भयानक तरीके से की गई है कि महिला के गले पर कई बार वार किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं उसकी उंगली भी काट डाली हैं। सबसे पहले महिला के मृत होने का पता उसकी बेटियों को चला, इसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर महिला को देखा तो वह मर चुकी थी। एमजीएम थाना क्षेत्र के गांव कालझोर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस में भेजा शव
ग्रामीण जुटे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती के लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को घर में लाकर आंगन में चारपाई पर रखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में भेज दिया है।
विज्ञापन
रात कैसे, कब हुआ, कुछ पता नहीं
पूर्वा सिंह ने बताया की उसकी मां घर में ही सोई हुई थी। रात में कैसे, क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कमरे में महिला की हत्या की गई है। धारदार हथियार से महिला पर वार किया गया है। जांच की जा रही है।