फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP MP Nishikant Dubey claims that kejriwal helped hemant soren to flee delhi

Jharkhand: 'हेमंत सोरेन को दिल्ली से भगाने में केजरीवाल ने की मदद', भाजपा सांसद का बड़ा दावा

Wed, 31 Jan 2024 12:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 31 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को वाराणसी तक पहुंचने में मदद की और फिर यहां से मिथिलेश कुमार की मदद से हेमंत सोरेन रांची पहुंचे।

विज्ञापन
BJP MP Nishikant Dubey claims that kejriwal helped hemant soren to flee delhi
निशिकांत दुबे, हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सड़क माध्यम से दिल्ली से भगाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मदद की है। निशिकांत दुबे ने कहा कि केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को वाराणसी तक पहुंचने में मदद की और फिर यहां से मिथिलेश कुमार की मदद से सोरेन रांची पहुंचे। 
विज्ञापन


हालांकि, निशिकांत दुबे के इस बयान पर न ही केजरीवाल और न ही मिथिलेश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया दी है। आज अपने आवास पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष पेश होंगे। सोमवार 29 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि 26 जनवरी से ही सोरेन दिल्ली में मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सोमवार से गायब थे हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन चार्टर्ड विमान से दिल्ली गए थे और उसी दिन वापस लौटने की भी उम्मीद थी। ईडी टीम को हवाईअड्डे पर तैनात किया गया था। सोमवार की सुबह ईडी की टीम सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। वहां सोरेन नहीं मिले। एजेंसी ने आवास से 36 लाख रुपये, दो बीएमडब्ल्यू कार और अन्य दस्तावेज जब्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




झारखंड में भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने सोरेन को ढूंढने के लिए 11,000 नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए एक विज्ञापन निकाला था। मंगलवार को झारखंड के गायब बताए जा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे बाद रांची पहुंचे। सुबह उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। कयास है कि हेमंत अपनी जगह पत्नी को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं।




पत्नी को सौंप सकते हैं कुर्सी
भाजपा नेता ने बताया कि सोरेन जब रांची और दिल्ली में नहीं थे, तब वह सड़क माध्यम से दिल्ली से रांची तक का सफर तय कर रहे थे। दिल्ली से रांची की दूरी 1,300 किमी है। मंगलवार को सोरेन रांची पहुंचे। भाजपा के लापता वाले खबरों का पलटवार करते हुए झामुमो ने हेमंत सोरेन की तस्वीर शेयर की।

विधायक दल की देर शाम फिर हुई बैठक के फैसले सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन झामुमो सूत्रों का कहना है कि सोरेन 31 जनवरी को ईडी की पूछताछ और उसके बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पत्नी को अपनी कुर्सी सौंपना चाहते हैं। उन्होंने अपना फैसला विधायकों को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed