फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP again resorting to 'old tactic' of poaching ruling parties' MLAs: Hemant Soren

Jharkhand: 'सत्तारूढ़ दलों के विधायकों को तोड़ने की 'पुरानी रणनीति' का सहारा ले रही BJP', हेमंत सोरेन का आरोप

Tue, 27 Aug 2024 08:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Aug 2024 08:35 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने फिर से 'सरकार तोड़ो अभियान' और 'विधायक तोड़ो अभियान' शुरू कर दिया है, जैसा कि उसने लोकसभा चुनावों के दौरान भी किया था।

विज्ञापन
BJP again resorting to 'old tactic' of poaching ruling parties' MLAs: Hemant Soren
हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह फिर से अपने पुराने तरीके अपनाकर सत्तारूढ़ दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सोरेन की ओर से यह बयान तब सामने आया है, जब झामुमो के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में एलान किया है कि वह भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने फिर से 'सरकार तोड़ो अभियान' और 'विधायक तोड़ो अभियान' शुरू कर दिया है, जैसा कि उसने लोकसभा चुनावों के दौरान भी किया था। दुमका जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि उन्हें (भाजपा) झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों से करारा जवाब मिलना तय है, जैसा कि लोकसभा चुनावों में मिला था।  

विज्ञापन

इससे पहले दोपहर में चंपई सोरेन ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से कहा कि वह अपने बेटे के साथ 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेता धर्म और समुदाय के नाम पर बांटने की राजनीति में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा के 'मिला क्या' (क्या मिला?) अभियान की आलोचना करते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा को उनकी सरकार द्वारा गरीबों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की संख्या हजम नहीं हुई। झारखंड भाजपा ने रविवार को अभियान शुरू किया था। हेमंत सोरेन ने कहा, विपक्ष हमसे नौकरी के बारे में सवाल करता है। हमने 30 हजार से ज्यादा नियुक्तियां दी हैं। जबकि 35 हजार से 40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया में है। लेकिन, पिछले बीस वर्षों में भाजपा ने कोई नौकरी नहीं दी। 

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि रक्षा, रेलवे और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में भर्तियां बंद कर दी गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री सोरेन ने मंगलवार को 'झारखंड मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना' के तहत महिलाओं के खातों में पहली किस्त के रूप में एक हजार रुपये ट्रांसफर किए।  छह जिलों दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और देवघर के कुल 7.32 लाख लाभार्थियों के खातों में 73 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed