{"_id":"652d5d0a5a99dab9db0de5b5","slug":"an-investigation-has-been-ordered-into-the-mine-collapse-in-jharkhand-the-local-mla-claim-of-2-people-death-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बंद खदान ढहने की जांच के लिए टीम का किया गया गठन; स्थानीय विधायक ने दो लोगों की मौत का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बंद खदान ढहने की जांच के लिए टीम का किया गया गठन; स्थानीय विधायक ने दो लोगों की मौत का किया दावा
Mon, 16 Oct 2023 09:25 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:25 PM IST
सार
निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और स्थानीय लोगों ने दावा किया कि यह घटना धनबाद शहर से लगभग 35 किमी दूर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकार क्षेत्र में मुगमा क्षेत्र के कापासारा कोलियरी में हुई।
विज्ञापन
कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखण्ड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खदान के ढहने की जांच के लिए टीम का गठन किया गया। स्थानीय विधायक ने दो लोगों की मौत का दावा किया था। जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी।
निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और स्थनीय लोगों ने दावा किया कि यह घटना धनबाद शहर से लगभग 35 किमी दूर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकार क्षेत्र में मुगमा क्षेत्र के कापासारा कोलियरी में हुई। सेनगुप्ता और कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि अवैध खनन के दौरान खाली पड़ी खदान धंसने से दो शव बरामद हुए और कई अन्य फंस गए। हालांकि, ईसीएल के प्रवक्ता अर्पण घोष ने कहा कि अभी तक अधिकारियों के पास इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, जिला प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए क्योंकि हमारे पास अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बताया, घटना की जांच के लिए टीम का गठन कर रहा है। ईसीएल प्रबंधन की रिपोर्ट में किसी भी जान के नुकसान का जिक्र नहीं किया गया है। वहीं निरसा विधायक ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध खनन एक नियमित मामला है लेकिन न तो स्थानीय प्रशासन और न ही ईसीएल प्रबंधन ऐसी गतिविधियों को रोकने पर ध्यान देता है।