फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ahead of PM visit two tribal activists held for suicide threat over recognising Sarnaism

Jharkhand: सरना को धर्म की मान्यता न देने पर आत्मदाह की धमकी, PM के दौरे से पहले हिरासत में ASA के कार्यकर्ता

Tue, 14 Nov 2023 02:56 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 02:56 PM IST
सार

सरना धर्म को मान्यता न देने पर एएसए के दो कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। यहां पढ़ें....

विज्ञापन
Ahead of PM visit two tribal activists held for suicide threat over recognising Sarnaism
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पीएम मोदी के दौरे से पहले आदिवासी संगठन के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने धमकी दी कि पीएम मोदी खूंटी यात्रा के दौरान अगर सरना को एक धर्म के रूप में मान्यता देने की घोषणा नहीं करेंगे तो वे आत्महत्या कर लेंगे। पुलिस ने मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा, आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इस बीच एएसए की एक अन्य कार्यकर्ता प्रेमशीला मुर्मू ने मंगलवार को इसी तरह की धमकी दी थी। सरना को एक अलग धर्म के रूप में मान्यता देने की मांग करते हुए एएसए प्रमुख सालखन मुर्मू ने कहा, आदिवासी प्रकृति की पूजा करते हैं और वे हिंदू, मुस्लिम या ईसाई नहीं हैं। उन्होंने कहा, उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी प्रकृति पूजकों की भावनाओं का सम्मान करेंगे। खूंटी के आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती पर 'सरना धर्म' को मान्यता देने की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


बता दें पीएम मोदी बुधवार को खूंटी जिले में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे। जहां वह स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी तीसरे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। समारोह के दौरान पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा और जनजातीय समूह मिशन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed