{"_id":"600a9989b7103174ac4034d5","slug":"after-steeped-mine-two-people-killed-and-two-rescued-but-four-people-are-still-missing-in-jhakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : खदान धंसने से दो लोगों की मौत, दो को बचाया गया, चार अभी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : खदान धंसने से दो लोगों की मौत, दो को बचाया गया, चार अभी भी लापता
Fri, 22 Jan 2021 02:53 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में कोडरमा के फुलवरिया इलाके में बृहस्पतिवार को एक खदान धंसने से वहां अभ्रक के टुकड़े चुन रहे आठ लोग दब गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि दो के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। चार लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कोडरमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि दो लोगों को कल बचा लिया गया था और शुक्रवार को दो लोगों के शव बरामद किए गए। अन्य चार लोगों की अब भी तलाश जारी है। एसपी के अनुसर बृहस्पतिवार शाम अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान कोडरमा जिला मुख्यालय से सटे फुलवरिया के पास खदान धंसने से आठ लोग उसमें दब गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खदान धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दो लोगों को बाहर निकाल लिया था। बाहर निकाले गए राजेश सिंह घटवार और संजय सिंह घटवार की हालत गंभीर है, उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी खदान में फंसे बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन