फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A Youth married With Her maternal aunty In The Temple In Chatra Jharkhand

कलंकित हुआ रिश्ता : झारखंड के चतरा में युवक ने भागकर मौसी के साथ रचाई शादी, अब बेटा बना बाप का साढ़ू

Mon, 05 Apr 2021 11:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Apr 2021 11:12 PM IST
सार

  • युवक ने अपनी ही चचेरी मौसी के साथ भागकर मंदिर में शादी रचा ली
  • दोनों के परिजनों ने शादी को मानने से इनकार कर दिया

विज्ञापन
A Youth married With Her maternal aunty In The Temple In Chatra Jharkhand
marriage - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड के चतरा से रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी मौसी के साथ भागकर मंदिर में शादी रचा ली। दोनों ने शहर के हीरू नदी स्थित शिव मंदिर में शादी रचाई। लेकिन अब इस शादी के बाद युवक के पिता कुछ कह नहीं पा रहे हैं। दोनों के इस रिश्ते में बंधने के बाद स्थिति ऐसी हो गई कि बेटा और बाप एक दूसरे के साढ़ू बन गए हैं, क्योंकि लड़की युवक के पिता की रिश्ते में चचेरी साली है। 

विज्ञापन


गांव के लोगों के अनुसार चतरा सदर थाना क्षेत्र के युवक का प्रेम प्रसंग अपनी ही चचेरी मौसी के साथ एक वर्ष से चल रहा था। इधर दोनों ने शुक्रवार को हीरू नदी स्थित शिव मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


लोगों के डर से पहुंचा थाना
लोगों के हंगामा मचाने के बाद दोनों भागकर किसी इलाके में छिप गए और किसी तरह रात बिताने के बाद दोनों ने सदर थाने पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। दोनों के बालिग होने के कारण स्थानीय पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया और पीआर बांड पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिजनों के बीच करवाया समझौता
बताया जा रहा कि दोनों के परिजनों ने शादी को मानने से इनकार कर दिया। लेकिन दोनों प्रेमी-प्रेमिका अलग होने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में पुलिस ने दोनों के परिजनों को बहुत समझा बुझाकर फिर से रिश्ते को मंजूरी दिलवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed