फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   a woman with eight month old baby attempt suicide and both are dead during the treatment

झारखंड : जामताड़ा में युवती ने आठ माह के बीमार बेटे के साथ आत्मदाह किया

Wed, 07 Oct 2020 08:08 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामताड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामताड़ा Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Oct 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
a woman with eight month old baby attempt suicide and both are dead during the treatment
मां ने आठ महीने के बच्चे के साथ की आत्महत्या

झारखंड के जामताड़ा जिले में नाला थानाक्षेत्र के सुड़ियापानी गांव में एक महिला ने बीमार चल रहे आठ माह के बेटे के साथ आत्मदाह कर लिया जिससे दोनों की मौत हो गई। जामताड़ा जिले के नाला क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि अपने मायके में रह रही 25 वर्षीय महिला विशाखी मुर्मू ने मंगलवार तड़के घर से कुछ ही दूरी पर आठ माह के अपने बीमार बच्चे के साथ आत्मदाह कर लिया।

विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मां-बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घर वालों के अनुसार जब आग से झुलसे बच्चे की चीखने की आवाज सुनाई दी तो परिजन और पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन शरीर में धधकती आग और केरोसिन की बोतल देख कर लोग हतप्रभ रह गये।
विज्ञापन


विशाखी मुर्मू अपने बेटे विष्णु के साथ सुड़ियापानी गांव में अपने मायके में रहती थी जबकि उसका पति रंजीत टूडू (किताजुड़ी-जामताड़ा) निवासी बाहर काम करता था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों को सुबह करीब पांच बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटे के शरीर के अधिकांश हिस्सा झुलसे रहने के कारण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदीयानंद मंडल ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं, वैसे प्रथमदृष्ट्या यह आत्मदाह से आत्महत्या का ही मामला लगता है।


उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया कि विशाखी का बच्चा कई महीनों से बीमार था। विशाखी की मां रासमनि मुर्मू ने बताया कि पिछले माह वह यहां आई है। उसका पति रंजीत टुडू नियमित रूप से इलाज और परिवार चलाने का खर्च भेजता था लेकिन बीमार बच्चे को लेकर युवती अकसर तनाव में रहती थी।

मायके में माता-पिता के अलावा विशाखी की बहन सुमित्रा(13) और छोटा भाई राजेंद्र (7) भी एक साथ रहते थे। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed