फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A journalist has died by suicide at his residence in Ranchi, jharkhand

झारखंड: रांची में एक पत्रकार ने की आत्महत्या, एसपी बोले- विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा

Thu, 13 Aug 2020 03:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
A journalist has died by suicide at his residence in Ranchi, jharkhand
Naushad Alam Ansari, SP Ranchi - फोटो : ANI

झारखंड की राजधानी रांची में एक पत्रकार के खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के रांची ब्यूरो चीफ ने आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन

 

रांची में न्यूज एजेंसी पीटीआई के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत रहे पीवी रामानुजम ने बुधवार (12 अगस्त) की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन

वहीं, रांची के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम अंसारी ने बताया कि "एक पत्रकार ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनकी पत्नी से बात करने के बाद, हमें पता चला है कि वह पिछले 4-5 दिनों से तनाव में थे। आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि पीवी रामानुजम का घर रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के बरियातू रोड पर है। गुरुवार की सुबह पुलिस को मामले की सूचना मिली, तो वह उनके आवास पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस उनकी पत्नी का बयान दर्ज करेगी। रामानुजम के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने पीवी रामानुजम के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "पीवी रामानुजम का यूं चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्रकारिता से कई पत्रकारों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है। भगवान उन्हें दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।"

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed