फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   73 people take pledge to donate their eyes in Jharkhand On PM Modi 73rd birthday

झारखंड: पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर 73 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प, राज्यपाल ने भी किए हस्ताक्षर

Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
सार

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी नेत्रदान करने का संकल्प लेते हुए एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल प्रधानमंत्री के 74वें जन्मदिन पर 740 लोगों के नेत्रदान का संकल्प लेने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
73 people take pledge to donate their eyes in Jharkhand On PM Modi 73rd birthday
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर रांची स्थित राजभवन में एक नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 73 लोगों ने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी नेत्रदान करने का संकल्प लेते हुए एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्यपाल ने पीएम के जन्मदिन पर केक भी काटा। उन्होंने कहा कि अगले साल प्रधानमंत्री के 74वें जन्मदिन पर 740 लोगों के नेत्रदान का संकल्प लेने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, इस बार हमने इस पहल की शुरुआत की है, इसलिए 73 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। अगले साल हमने पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर 740 लोगों के नेत्रदान का संकल्प लेने का लक्ष्य रखा है। जबकि उनके 75वें जन्मदिन के अवसर पर प्रयास किया जाएगा कि 7,500 लोग इस नेक पहल के लिए आगे आएं। उन्होंने आगे कहा कि देश में अंगदान के मामले में तमिलनाडु का मॉडल सबसे बेहतर है। इसे झारखंड में भी लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 73वें जन्मदिन के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य देश के शिल्प और पारंपरिक कारीगरों का समर्थन करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। इस योजना के जरिए ऐसे कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed