{"_id":"5f2fd0338ebc3eabed24c03e","slug":"6-die-after-inhaling-toxic-gas-inside-septic-tank-in-jharkhands-deoghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः देवघर में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों सहित छह लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः देवघर में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों सहित छह लोगों की मौत
Sun, 09 Aug 2020 04:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 09 Aug 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में आज एक सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। देवघर के एसपी पीयूष पांडे ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवीपुर मुख्य बाजार के पास ब्रजेश चंद बरनवाल ने नया सैप्टिक टैंक का निर्माण कराया था। रविवार सुबह सेंट्रिंग को खोलने के लिए पहले एक मजदूर टंकी में उतरा। काफी देर बाहर नहीं आने के बाद दूसरा मजदूर भी टंकी में गया और वह भी वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर दो अन्य मजदूर भी अंदर गए। उनके भी बाहर नहीं आने पर इसकी जांच करने मकान मालिक और उसका भाई टंकी में उतर गए।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से टंकी को तोड़कर बेहोशी की हालत में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाला। इन सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में मरने वालों में देवीपुर थाना क्षेत्र के कोल्हड़िया गांव निवासी गोविंद मांझी (48) और उनका पुत्र बबलू मांझी (26) व लालू मांझी (24) शामिल है, इसके अलावा एक अन्य मजदूर पिरहा कट्टा निवासी लीलू मुर्मू (27) शामिल है। हादसे में मालिक ब्रजेश चंद बरनवाल (48) और उनका भाई मिथिलेश चंद बरनवाल (42) की भी मौत हो गई।