फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   14 polytechnic will be start in jharkhand

झारखंड में खोले जायेंगे 14 पॉलीटेक्निक

Mon, 24 Dec 2012 12:48 PM IST
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Dec 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
14 polytechnic will be start in jharkhand

राज्य के विभिन्न जिलों में 14 पॉलीटेक्निक खोले जायेंगे। प्रदेश में एक तकनीकी विश्वविद्यालय भी खोले जाने की योजना है। अगर पूर्वी सिंहभूमि में विश्वविद्यालय निर्माण के लिए 200 एकड़ जमीन मिली तो पॉलीटेक्नीक और तकनीकी विश्विद्यालय वहां खोले जा सकते हैं।

विज्ञापन


यह जानकारी भवन निर्माण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विभाग के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने पत्रकारों को सर्किट हाउस में दी। तकनीकी विश्वविद्यालय का प्रस्ताव राज्यपाल के जरिये केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलते ही योजना पर काम शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि पॉलीटेक्निक हर अनुमंडल में खोलने की योजना है। इसे प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत चलाया जायेगा। तकनीकी विश्वविद्यालय कहां खोला जायेगा, इसका अभी निर्णय नहीं हो पाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए पक्के संपर्क मार्ग तैयार किये जायेंगे। 250 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जायेगा। गोलपहाड़ी से गदरा तक पक्की सड़क का काम शुरू होने वाला है। इस पर 32 अरब रूपये खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed