{"_id":"5e8c635e8ebc3e72bc034636","slug":"students-to-be-promoted-to-next-class192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा लिए ही कर दिया गया है विद्यार्थियों को प्रमोट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिना परीक्षा लिए ही कर दिया गया है विद्यार्थियों को प्रमोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड के तहत जम्मू संभग के समर जोन के अंतर्ग आने वाले सभी सरकारी और साथ ही निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से 9वीं तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला ले लिया गया है। इसी के साथ कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को भी 12वीं कक्षा में प्रमोट कर दियाय जाएगा। इस पर बोर्ड का कहना है कि यदि हालात सामान्य हो भी जाते है और 11वीं कक्षा की परीक्षा ले भी लेते हैं तो उसमें आराम से दो महीन लगेंगे, इससे 11वीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में जाकर भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर दोनों संभागों के वींटर जोन के तहत आने वाले कक्षा 11वीं के अर्धवार्षिक प्राइवेट परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की भी मास-प्रमोशन कर दी है। इस सिलसिले में बोर्ड ने यह निर्देश भी दिए है कि भविष्य में यदि यह महसूस हुआ कि परिक्षार्थी 11वीं की परीक्षा देने में सक्षम नहीं था और उसे स्कूल द्वारा प्रमोट कर दिया गया था तो बोर्ड के पास उसकी प्रमोशन को खारिज करने का पूरा अधिकार है। 10वीं और 12वीं कक्षा पर किया जा सकता है विचार 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने के बारे में बोर्ड द्वारा विचार किया जा सकता है। बोर्ड अधिकारी का कहना है कि 10वीं कक्षा की थ्योरी की सभी परीक्षाएं हो चुकी हैं केवल प्रेक्टिकल बचे हैं। और 12वीं कक्षा के सभी प्रेक्टिकल हो चुके हैं केवल थ्योरी के 2 पेपर बचे हैं और एक वोकेशनल। अगर हालात ठीक हो जाते हैं तो 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा लेने में केवल एक हफ्ते का समय ही जाएगा। तब तक 10वीं के विद्यार्थी 11वीं की पढ़ाई और 12वीं के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। यदि हालात सामान्य नहीं होते हैं तो 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी प्रमोट किया जाने पर विचार किया जा सकता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस समय हर कोई लॉकडाउन है ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ किसी भी तरह का कोई रिसक नहीं लिया जा सकता। बोर्ड ने सोच समझ कर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है ताकि विद्यार्थियों को अगली कक्षा में जाकर मुश्किल का सामना न करना पड़े। ज्यादा समय लॉकडाउन रहेगा तो विद्यार्थियों को अगली कक्षा की भी चिंता रहेगी। इसलिए अब वह आराम से स्कूल विभाग द्वारा शुरू की ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठा सकते हैं। - वीणा पंडिता, जेके बोर्ड चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।