{"_id":"5f32645b8ebc3e3d0e2ab546","slug":"online-admission-started-in-jammu-university-vc-inaugurated-the-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन दाखिले शुरू, वीसी ने किया पोर्टल का उद्घाटन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन दाखिले शुरू, वीसी ने किया पोर्टल का उद्घाटन
Tue, 11 Aug 2020 02:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू यूनिवर्सिटी में पोस्ट-ग्रेजुएशन और अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को जेयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज के धर ने अकादमिक सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन सोमवार को किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया
विज्ञापन
उनका कहना है कि दाखिले की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। इस सुविधा से विद्यार्थियों को कैंपस में नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वह ऑनलाइन माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन करें और कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
जेयू में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में 10 अगस्त से शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेगी। कोविड-19 के चलते दाखिले को इस बार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। ऐसा पहली बार हुआ है जब जम्मू यूनिवर्सिटी द्वारा दाखिले की प्रक्रिया में किसी तरह का कोई बदलाव किया गया है।