{"_id":"600c3eed8ebc3e2e7b6109cc","slug":"jammu1611415277","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके प्रीमियर लीग में हुए वालीबाल और कबड्डी के मुकाबले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जेके प्रीमियर लीग में हुए वालीबाल और कबड्डी के मुकाबले
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित जेएंडके प्रीमियर लीग में जम्मू जिला के मुकाबले में प्लेइंग फील्ड शास्त्री नगर में हुए। इस दौरान पहला मुकाबला बॉर्डरलाइन पल्लनवाला और त्रिकुटा क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पल्लनवाला 3-0 से मुकाबला जीता। बारिश के कारण दूसरा मुकाबला बाधित रहा। वहीं प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में चार मुकाबले भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कांपलेक्स में खेला गया। इसमें खेले गए पहले मुकाबले में नगरोटा वारियर और अखनूर क्लब को हाथों 15 अंक के अंतर से हार मिली। वहीं एक अन्य मुकाबले में बाबा जीतो क्लब और किंग्स स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेले गए। इसमें किंग्स स्पोर्ट्स क्लब को 37-31 के अंतर से हार मिली। तीसरा मुकाबला एमए स्टेडियम और नगरोटा वारियर, जिसमें एमए स्टेडियम ने 30-16 के अंतर से जीत हासिल की। चौथा मुकाबला शहीद डीबीपी क्लब और अखनूर क्लब के बीच खेला गया। इसमें शहीद बीडीपी ने 26 अंक के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।