फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शिविर

शिविर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
अखनूर :.... प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अखनूर सेवा केन्द्र पर विश्व शान्ति के लिये युवा  यूथ फार ग्लोवल पीस  कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्ययोजना के मुख्य उद्देश्य हैं वर्तमान चुनौतियों में युवाओं को शारीरिक , मानसिक , सामाजिक , आध्यात्मिक रूप से सक्षम बनाना । युवाओं में निहित क्षमताओं का सदुपयोग कर उन्हें विश्व में व्याप्त समस्याओं को दूर करने में प्रयोग करना । सकारात्मक युवाओं का संगठन बनाकर समाज उपयोगी कार्यों में जोडना । युवाओं को केवल समाधान देना नहीं , बलिक समाधान का हिस्सा बनाना । यह कार्य योजना जनवरी से अगस्त मास आठ मास सेवा की कार्य योजना है । प्रति मास की अलग थीम होगी । युवा उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गयी है । रविवार के कार्यक्रम में भाग लेने वाले महानुभाव थे यूथ सर्वसिज़ एण्ड स्पोर्टस डिस्ट्रीक्ट आफिसर  सुखदेव शर्मा , रोट्रैक्ट क्लब प्रैजीडैन्ट स्वाति गुप्ता , चेअरमैन आर एम जी इन्टरनैशनल रोहित गुप्ता , बह्माकुमारी मोहिनी , बह्माकुमारी नीलम , बह्माकुमार रत्न सिंह इत्यादि । कार्यक्रम का संचालम बी के सुरिन्द्र  ने किया।  बी के इशा बहन  ने सभी को संकल्प करवाया और अन्त में सभी ने शान्ति यात्रा में भाग लिया जो इस कार्य योजना का एक भाग था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed