{"_id":"60019b558ebc3e32f2278878","slug":"jammu1610718037","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में आठ लोगों ने लगाया फंदा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वहीं, कुछ मामलों में प्यार हो जाना है मुकाम तक न पहुंचने पर भी फंदा लगाकर जान दी गई है। कुछेक मामलों में घरेलू कलह भी कारण रही। रोज रोज की लड़ाई के कारण लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। 11 जनवरी को पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी द्वारा फंदा लगाकर जान दे देना मामले में भी अभी तक आपसी कलह ही सामने आई है। दोनों ही गाड़ीघर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार युवा और काम करने वाले लोगों में तनाब हाबी है। तनाब के कारण और पैसों के अभाव के कारण भी लोग ज्यादा जान दे रहे हैं। पुलिस विभाग भी लोगों को अपने स्तर पर तनाब कम करने की सलाह दे रहा है। समय-समय पर होने वाले सेमीनारों में भी पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रहने और तनाब में न आने को कहा जा रहा है। महिला पुलिस थाना में भी घरेलू हिंसा से संबंधित मामले आ रहे हैं। एक माह में 15 से 20 मामल दर्ज हो रहे हैं। इन मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से हल किया जा रहा है। कई बार घरेलू हिंसा इतनी बढ़ जा रही है कि पत्नी या फिर पति फंदा लगाकर जान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।