फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जगती में कश्मीरी पंडितों ने कपड़े खोलकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जगती में कश्मीरी पंडितों ने कपड़े खोलकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। जगती टैनमैंट कमेटी और सोन कश्मीर फ्रंट की तरफ से 37वें दिन भी अध्यक्ष शादी लाल पंडिता की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने खुद के कपड़े उतारके प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। वहीं फ्रंट के सदस्यों ने थालियां बजाकर रोष व्यक्त किया और तिरंगे के नीचे बैठकर प्रदर्शन किया ताकि राज्य और केंद्र सरकार तक उनकी आवाज़ पहुंच सके। इस प्रदर्शन का आयोजन जगती में लेन नंबर-7 में किया गया जिसमें एस एल पंडिता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाहर के लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति देकर भाजपा सरकार ने कश्मीरी पंडितों को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि कश्मीर में उनकी जमीन को सुरक्षित करके रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा  सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ धोखा कर रही है और उनके साथ किए वादों को भी तोड़ रही है। वहीं इस दौरान सदस्यों ने मांग की कि जिन पैंशनर्स की पैंशन कम है उन्हें मुफ्त राशन दिया जाए। साथ ही कश्मीरी पंडितों को मिलने वाले रिलिफ को 13 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया जाए। वहीं कैंप के युवीओं और नॉन कैंप युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी दी जाए और जल्द ही उन्हें तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed