{"_id":"5f93205a8ebc3e9bd4061013","slug":"jammu1603477594","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने कोर्ट परिसर जाने की मांग पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वकीलों ने कोर्ट परिसर जाने की मांग पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के बाहर शुक्रवार को कई वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों की मांग है कि उनको मामलों की फिजिकल सुनवाई के लिए कोर्ट परिसर के भीतर जाने की अनुमति दी जाए। बेशक महत्पूर्ण मामलों की ही सही। लेकिन अंदर जाने की अनुमति दी जाए। क्योकि 2जी पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मामलों की सुनवाई में बहुत सी दिक्कतें पेश आ रही है। इससे न सिर्फ वकील परेशान हैं, बल्कि कोर्ट कचैरियों में केस भुगतने वाले लोग भी परेशान हैं। शुक्रवार को काफी वकील जानीपुर हाईकोर्ट के बाहर जमा हो गए और भीतर जाने देने की मांग करने लगे। करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन किया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों और हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से वकीलों से बात की गई। इसके बाद प्रदर्शन से वकील हटे। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इसके ऊपर कोई फैसला लिया जाएगा। बता दें कि अब भी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में आम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा। वकीलों को भी कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही अंदर घुसने दिया जा रहा है। हालांकि हाईकोर्ट ने मामलों की फिजिकल सुनवाई होने का आदेश दिया था। लेकिन इस पर अभी कोई अमल नहीं हुआ है। वकीलों का कहना है कि आदेश अभी पूरी तरह से अमल में नहीं आ रहा।