फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   23 सितंबर पर अवकाश की मांग को लेकर फिर से शुरू हुए प्रदर्शन

23 सितंबर पर अवकाश की मांग को लेकर फिर से शुरू हुए प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश की मांग को लेकर लगातार मांग की जा रही है। जिसमें राजपुत समुदाय से लेकर अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हैं। इस मामले को लेकर प्रशासन से लेकर सरकार तक चुप्पी साधकर बैठी है। हर साल महाराजा के जन्मदिवस के महीने से प्रदर्शन शुरू किए जाते हैं जो कई सालों से चलते आ रहे हैं। इस साल भी श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा (युवा विंग)की तरफ से 21 सितंबर 2020 को तवी पुल पर स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर सभा के सदस्यों द्वारा भूख हड़ताल की जाएगी। सभा के अध्यक्ष पवन चिब की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया जाएगा।
उनका कहना है कि पिछले कई सालों से यह मांग उठाई जा रही है पर इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए 23 सितंबर को छुट्टी की घोषणा करने के लिए यह भूख हड़ताल की जा रही है ताकि प्रशासन से इस मांग को पूरा करने की अपील की जा सके। अध्यक्ष पवन ने कहा कि सरकार कई बार इस मांग को विभिन्न अवसरों पर पूरा करने का वादा कर चुकी है पर इस वादे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। ऐसा करके सरकार जम्मू के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है। उन्होंने जम्मू के लोगों से सामाजिक दूरी बनाते हुए और कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए भूख हड़ताल में उपस्थिति देते हुए मांग का समर्थन करने की अपील की।.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed