{"_id":"5e8b4c838ebc3e6fa2575948","slug":"hand-was-deliberately-putting-on-peoples-homes-people-handed-over-to-the-police47","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के घरों पर जानबूझ कर लगा रहा था हाथ, लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लोगों के घरों पर जानबूझ कर लगा रहा था हाथ, लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शहर के जानीपुर इलाके में सोमवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति जानबूझ कर लोगों के घरों में जबरन घुसने लगा। साथ ही घरों के गेट को छूने लगा। इससे सहमे लोगों ने पहले तो पुलिस को सूचित किया। फिर इसके बाद कुछ लोगों ने हिम्मत करके उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस की ओर से उक्त व्यक्ति को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि एक व्यक्ति जानबूझ कर घर में घुसने का प्रयास कर रहा है। वह लोगों में कोरोना फैलाने की बात कर रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक टीम को सुरक्षित ड्रेस में उक्त जगह भेजा गया। व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति का टेस्ट भी करा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं उसको कोरोना पाजिटिव तो नहीं। ज्ञात हो कि दिल्ली में तब्लीबी मरकज से निकाले गए कुछ लोगों के डाक्टरों पर थूकने और अन्य जगहों पर थूकने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जम्मू में यह पहला मामला है। बेशक इसमें थूकने की बात न हो, लेकिन पकड़ा गया व्यक्ति कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रहा था। आरएस पुरा में भी अफवाह जानकारी के अनुसार आरएस पुरा में भी इस तरह के मामला होने की अफवाह है। रविवार की देर रात 7 और 8 नंबर वार्ड में शोर मच गया। बताया गया कि एक व्यक्ति लोगों के गेट पर थूक रहा है। इसके बाद लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी जे पी शर्मा का कहना है कि उनके पास भी सूचना आई थी और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। लेकिन कोई भी व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।