फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, Jammu and Kashmir School Education Board

जम्मू-कश्मीरः 9वीं से 12वीं की परीक्षा में 70 फीसदी प्रश्नों का ही देना होगा उत्तर

Tue, 18 Aug 2020 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 18 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Jammu and Kashmir School Education Board
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान सिलेबस में 30 फीसदी छूट की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड ने यह व्यवस्था अमल में लाई है। आदेश के मुताबिक उक्त कक्षाओं में पेपर को पूरे सिलेबस पर आधारित तैयार किया जाएगा, लेकिन विद्यार्थियों को 70 फीसदी प्रश्नों का ही उत्तर देना होगा। यानी पेपर में 70 फीसदी प्रश्नों को ही सौ फीसदी माना जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा
विज्ञापन


बोर्ड की चेयरपर्सन वीणा पंडिता ने बताया कि उनकी तरफ से विद्यार्थियों को परीक्षा में कोविड-19 के चलते इस साल कुछ छूट देने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें 30 फीसदी प्रश्नों में छूट देने की बात कही गई थी जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Baramulla Encounter: फिर शुरू हुई बारामुला मुठभेड़, लश्कर के एक और टॉप कमांडर के घिरे होने की आशंका

सीबीएसई की तरफ से पाठ्यक्रम को कम कर देने के फैसले के बाद जेके बोर्ड द्वारा यह फैसला किया गया है। वीणा पंडिता का कहना है कि विद्यार्थियों को इससे परीक्षा में काफी राहत मिलेगी। कोविड-19 के चलते इस बार उनकी पढ़ाई पर काफी प्रभाव पड़ा है। ऐसे में इससे बेहतर विकल्प कोई और नहीं हो सकता था। परीक्षा में विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत पेपर ही करना होगा और उसके लिए उन्हें पूरे तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed