{"_id":"60913919fc4e4a06ba2d8f90","slug":"certificate-and-diploma-course-of-hindi-english-translation-will-start-soon-in-central-university-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पहली बार अनुवाद कोर्स होगा शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीर में पहली बार अनुवाद कोर्स होगा शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Tue, 04 May 2021 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 May 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में जल्द ही हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू होगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रवि कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2021 से अनुवादक का कोर्स शुरू करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया कि पहली बार शुरू हो रहे इस कोर्स में 50 सीटें रखी गई हैं। इसमें प्रवेश के लिए केंद्रीय विवि प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सर्टिफिकेट कोर्स छह महीने का होगा और इसकी फीस पांच हजार रुपये तय की गई है। वहीं एक साल डिप्लोमा कोर्स के लिए 8 हजार रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर और हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि वैश्विक संचार और सांस्कृतिक एकीकरण की प्रक्रिया के बीच भाषाओं की भूमिका पहले से ज्यादा बढ़ गई है। हिंदी, डोगरी और कश्मीरी भाषा को भी उर्दू और अंग्रेजी की तरह आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलने के बाद हिंदी-अंग्रेजी अनुवादकों की आवश्यकता बढ़ गयी है। विभाग का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के साथ-साथ स्थानीय नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाना भी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री पर पूर्व एमएलसी ने लगाए भ्रष्टाचार के संगीन आरोप, जितेंद्र सिंह ने दी ये चेतावनी