{"_id":"6155b51b8ebc3ef8c3794d70","slug":"central-university-will-take-decision-on-offline-classes-next-month-ug-third-and-fourth-semester-classes-continue-in-scost","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय विश्वविद्यालय अगले महीने ऑफलाइन कक्षाओं पर लेगा फैसला, स्कॉस्ट में तीसरे और चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं जारी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय विश्वविद्यालय अगले महीने ऑफलाइन कक्षाओं पर लेगा फैसला, स्कॉस्ट में तीसरे और चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं जारी
Thu, 30 Sep 2021 06:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:31 PM IST
सार
स्कॉस्ट विश्वविद्यालय के डॉ. अमरेश ने बताया कि यूजी, पीजी और पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश खत्म होने के बाद सभी वैक्सीनेटेड छात्रों और शोधार्थियों के सर्टिफिकेट चेक करके ही विश्वविद्यालय में आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी आदेश के बाद भी जम्मू विश्वविद्यालय, क्लस्टर विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी तक छात्रों और शोधार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं का फैसला नहीं लिया जा सका। सिर्फ स्कास्ट में यूजी के तीसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों और शोधार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय अगले माह ऑफलाइन कक्षाओं पर फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
स्कॉस्ट विश्वविद्यालय के डॉ. अमरेश ने बताया कि यूजी, पीजी और पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश खत्म होने के बाद सभी वैक्सीनेटेड छात्रों और शोधार्थियों के सर्टिफिकेट चेक करके ही विश्वविद्यालय में आने दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पहले ही सभी छात्रों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य बताई है। निर्देश है कि जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं लगाई, उन्हें विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि आज सभी छात्र, शोधार्थी और स्टाफ सौ प्रतिशत वैक्सीनेटड हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भाजपा का मिशन '50 प्लस': जम्मू-कश्मीर में चुनावी वैतरणी पार लगाने को कद्दावर नेताओं की तलाश, जानिए क्यों चिंतित है हाईकमान?
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में कक्षाएं ऑनलाइन मोड से चली रही हैं। यूजी इंटीग्रेटेड पहले सेेमेस्टर और पीजी पहले सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उसके बाद ही छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुलाया जा सकता है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि विभागाध्यक्ष शोधार्थियों को जरूरी काम से विश्वविद्यालय में बुला सकते हैं। शोधार्थी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुस्तकालय और प्रयोगशाला का उपयोग कर सकते हैं। यूजी, पीजी के छात्रों की पढ़ाई पहले की तरह ऑनलाइन चल रही है। अगले माह विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारी ऑफलाइन कक्षाओं के बारे में फैसला लेंगे।