फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army postponed recruitment of ten districts

राजोरी में होने वाली दस जिलों की सैन्य भर्ती स्थगित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
army postponed recruitment of ten districts
जम्मू। कोरोना वायरस की मार कई तरह की गतिविधियों पर जारी है। राजोरी में होने वाली दस जिलों की सैन्य भर्ती स्थगित कर दी गई है। साथ ही इसके लिए जमा होने वाले आनलाइन पंजीकरण की अवधि भी बढ़ा दी गई है। सेना की तरफ से इसकी जानकाारी दी गई है। 20 से 29 अप्रैल तक राजोरी के एएलजी मैदान पर जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, पुंछ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के लिए भर्ती होनी थी। 6 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख थी। अब भर्ती को स्थगित कर दिया है। 6 अप्रैल की जगह अब 20 अप्रैल तक भर्ती के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। जबकि भर्ती की तारीख आगे का माहौल देखकर तय की जाएगी। बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस में दो बार्डर बटालियन की भर्ती भी स्थगित कर दी गई थी। अन्य कई गतिविधियां भी ठप हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed