{"_id":"8d9a8fdb56e215e72dfe34eb7ac610fd","slug":"two-dead-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़ी बस से टकराई कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़ी बस से टकराई कार, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर शाम हुए भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बरनोटी के नजदीक हुए हादसे में दोनों युवक क्षतिग्रस्त कार में बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल में उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरनोटी के नजदीक नेशनल हाईवे के किनारे बस (जेके02बीएफ-5979) खड़ी थी। इसी दौरान जम्मू से कठुआ की तरफ तेज रफ्तार में आ रही कार (जेके08बी-4665) बेकाबू होकर बस से पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोर से हुई कि कार बस के नीचे जा धंसी।
विज्ञापन
कार में सवार 28 वर्षीय कमल शर्मा निवासी पटेल नगर कठुआ और 26 वर्षीय अरुण निवासी इंदिरा कालोनी कठुआ बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कार की छत का हिस्सा तोड़कर फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हो गया। लंबी जद्दोजहद के बाद युवकों को बाहर निकालने में सफलता मिल सकी। उनके बचने की उम्मीद लिए लोगों और पुलिस ने दोनों को शाम करीब साढ़े सात बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।