{"_id":"2e1aa9fd868b43d883e162416b64ea67","slug":"teachers-regular-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्ष्ाक महीने से भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्ष्ाक महीने से भूख हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Sun, 12 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर अस्थायी शिक्षकों की भूख हड़ताल का रविवार को पूरा एक महीना पूरा हो गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद सरकार ने मांग को पूरा करना तो दूर, इस पर किसी तरह का विचार भी नहीं किया है। एक महीने के अंदर शिक्षकों ने कई बार अपनी मांग को मंत्रियों, विपक्ष के विधायकों और नेताओं के सामने रखा, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं हुआ।
प्रधान बलविंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में शिक्षकों ने सुबह से लेकर शाम तक जमकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बलविंद्र सिंह पवार ने बताया कि एक महीना पहले शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर से भूख हड़ताल को आरंभ किया था।
विज्ञापन
पहले ही दिन पुलिस ने लाठियां बरसा कर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया था। तब से लगातार भूख हड़ताल चल रही है। कई बार अपनी मांग को राज्य सरकार के मंत्रियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन बना कुछ भी नहीं है। सभी एक बार अपनी मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते हैं, लेकिन उनको मौका ही नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन