फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students in anger also in second day

कॉलेज विद्यार्थियों में दूसरे दिन भी रहा उबाल

Sat, 22 Dec 2012 02:49 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Sat, 22 Dec 2012 02:49 PM IST
विज्ञापन
students in anger also in second day

दिल्ली में पैरा मेडिकल की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में शुक्रवार दूसरे दिन भी जम्मू में उबाल रहा। शहर के कॉलेज से विद्यार्थियों ने रैली निकाल जोरदार नारेबाजी की। छात्र संगठनों के बैनर तले सड़कों पर उतरे छात्रों ने दोषियों को जल्द सख्त सजा देने की वकालत की।

विज्ञापन


इसके अलावा बलात्कार और महिला हिंसा से जुड़े दूसरे मामलों में कानून में संशोधन कर उसे ठोस बनाने पर जोर दिया गया। छात्रों को विरोध को देखते हुए प्रदर्शन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कई जगह पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गवर्नमेंट महिला पालीटेक्निक कॉलेज से बड़ी संख्या में छात्राएं रैली निकाल कनाल रोड से होती हुईं जीजीएम साइंस कॉलेज पहुंची। इसी तरह आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों कक्षाओं का बहिष्कार कर हाईवे रोड को कुछ देर के लिए बंद कर साइंस कॉलेज के बाहर स्थित शहीदी स्थल पर इकट्ठा हुए। जीजीएम साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी कक्षाओं का बहिष्कार कर सामूहिक रैली निकाल ज्यूल चौक की ओर कूच किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डोगरा चौक पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। महिला कॉलेज गांधीनगर की छात्राओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सेदारी दी। महिला कॉलेज परेड की छात्राओं ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन को जारी रखते हुए कॉलेज परिसर में कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया। सचिवालय के पास होने के कारण कॉलेज के मुख्य गेट पर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था।

इसके अलावा एमएएम कॉलेज से भी विद्यार्थियों ने रैली निकाल विक्रम चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसी तरह प्रदर्शनी मैदान के बाहर गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे जम्मू इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदिक एंड रिसर्च के विद्यार्थियों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में साक्षी शर्मा, प्रिया शर्मा, अतुल सूदन, विक्रम सिंह, संजय शर्मा, आरुषि शर्मा, अनुपमा चौधरी, सोनिया, सोनल राजपूत, एवाईसी के साहिल शर्मा, चेरी राजपूत, वीलिया शर्मा, मोमिना मीर, खुशबू शर्मा, एनपीएसयू के प्रताप सिंह जंबाल, लक्की सिंह, एनएसयूआई के अभिजोत सिंह, अनुपमा चौधरी, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, सुनील मांडला, अर्पण कोतवाल, राहिल चिब, नितिका सिंह, रधिमा सिंह, निधि शर्मा आदि शामिल रहे।


घंटों जाम की स्थिति रही
शहर के डोगरा चौक, विक्रम चौक, ज्यूल में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के चलते घंटों जाम की स्थिति रही। जीजीएम साइंस कॉलेज से विशाल रैली के दौरान कनाल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पहले से ही जाम से जूझ रहे इन रूटों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा विक्रम चौक और डोगरा चौक पर भी ऐसे ही हालात थे। एक साथ कई जगहों से विद्यार्थियों के रैली की शक्ल में पहुंचने से ट्रैफिक पुलिस को भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed