{"_id":"dac3b1ae5b9e3f1806119e9cf393bd8e","slug":"seven-injured-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करते मेटाडोर पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करते मेटाडोर पलटी, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 30 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार मेटाडोर रविवार को बिक्रम चौक में बीच सड़क पलट गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू पहुंचाया गया। यहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मौका पाकर मेटाडोर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर लिया है। मेटाडोर भठिंडी से अंबफला के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
घायलों में अशरफ मीर, शरीफा, मीमा बानो, अब्दुल हमीद, मोहम्मद लतीफ, गुलशन बेगम, जायद शामिल हैं। यात्रियों ने बताया कि चालक बहुत तेज मेटाडोर चला रहा था।
जब बिक्रम चौक पहुंचा तो दूसरी मेटाडोर को ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह नियंत्रण खो बैठा। वेयर हाउस चौकी प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन