{"_id":"d96006dac94e5b870f9a6c2ce715bc94","slug":"ret-teacher-salaries-are-craving-a-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर से वेतन को तरस रहे आरईटी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर से वेतन को तरस रहे आरईटी शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे आरईटी शिक्षकों के सब्र का बांध टूटने लगा है। एक वर्ष से वेतन न मिलने से परेशान रहबर-ए-तालीम शिक्षकों में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रविवार को शहीद भगत सिंह पार्क में शिक्षकों ने राज्य सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए भेदभाव का आरोप लगाया। आरईटी टीचर्स फोरम के बैनर तले बैठक में शिक्षकों ने कहा कि पिछले एक साल से बिना वेतन कैसे गुजारा कर रहे हैं, यह हम लोग ही जानते हैं। कई बार प्रदर्शन करने और अधिकारियों से लेकर नेताओं तक गुहार लगाने पर भी नतीजा कुछ नहीं निकला है।
विज्ञापन
फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि आरईटी शिक्षकों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो चला है। कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्हें अठारह महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि दूसरों के बच्चों को शिक्षा देने वालों के अपने बच्चों की स्कूल फीस कैसे भरी जाए यह सोचने को मजबूर हो चुके हैं। जिन लोगों ने बैंक से कर्ज लिए हैं उनको बैंक परेशान करने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने उचित कदम नही उठाया तो आरईटी शिक्षक आत्मदाह को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर अनिल शर्मा, दीपक, मनी राज, जीत सिंह, ओमप्रकाश, केवल कृष्ण, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।