{"_id":"fc1801b6eb2cdbd2e637160bf0e200d5","slug":"protest-against-new-recruitment-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई भर्ती नीति के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई भर्ती नीति के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Sat, 16 May 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की नई भर्ती नीति के विरोध में शुक्रवार को जम्मू वेस्ट असेंबली ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। मजबूर होकर अब युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्रधान सुनील डिंपल के नेतृत्व में युवाओं ने नई भर्ती नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान सुनील डिंपल ने कहा कि राज्य में हजारों युवा बेरोजगारी की मार को झेल रहे हैं। राज्य सरकार का काम इन युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना था, लेकिन सरकार ने उल्टे नई भर्ती नीति लागू करके युवाओं के भविष्य को ही अंधेरे में डाल दिया है।
विज्ञापन
नई भर्ती नीति के तहत सरकार पहले युवाओं को बिना कोई लाभ देकर अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम करवाएगी और फिर इसके बाद ही इनको स्थायी कर्मचारी बनाया जाएगा। यह युवाओं के साथ अन्याय होगा और इसको किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब से राज्य में यह नई सरकार आई है। तब से ही परेशानियां बढ़ रही हैं। पिछले दिनों सरकार ने हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स को निकालने का आदेश जारी किया था। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। यह आंगनबाड़ी वर्कर्स करीब दस वर्ष से विभाग के लिए काम कर रही थी, लेकिन इनको निकाल कर सरकार ने पूरी तरह से बेरोजगार कर दिया है।
इस अन्याय के विरोध में युवाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। तभी युवा वर्ग सरकार से अपना हक हासिल कर सकता है। सुनील डिंपल ने कहा कि अगर सरकार ने अपना काला आदेश वापस नहीं लिया तो 20 मई को इसके विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।