{"_id":"80f23ee9e041e30b9c1f128f45e5f26e","slug":"peoples-protest-for-water-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति ठप होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति ठप होने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
एक महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे वडाला के ग्रामीणों का वीरवार को पीएचई विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल समस्या का हल नहीं किया गया, तो वे उग्र रुख अपना लेंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे वडाला के सरपंच यशपाल रैना ने कहा कि पिछले एक माह से लोगों को पानी के लिए दरबदर होना पड़ रहा है, लेकिन विभाग लोगों की समस्या दूर नहीं कर रहा।
विज्ञापन
हर बार केवल आश्वासन देकर बात टाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि वीरवार को भी उन्होंने विभागीय अधिकारी को कई बार फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
प्रदर्शनकारियों में शामिल करतार चंद ने कहा कि जब पहले दिन समस्या बनी थी तो विभाग को बताया गया था, लेकिन विभाग ने ट्रांसफार्मर खराब होने का बहाना बनाकर बात टाल दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वडाला के अलावा शेपुर और नानके चक पंचायत में पेयजल समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पाइपों को उखाड़ा, लेकिन उसके बाद पाइपें नहीं बिछाईं।
प्रदर्शनकारियों ने विभाग को दो दिन के अंदर समस्या के समाधान का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।