फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest on road

नहर की गंदगी साफ न होने पर फूटा गुस्सा

Sun, 05 Apr 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 05 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
people protest on road

नहरों की सफाई न होने से उनमें गंदगी का अंबार लग गया है। छन्न अरोड़ियां से गुजरने वाली रावी तवी नहर में अत्यधिक गंदगी से गुस्साए लोगों ने शनिवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन


नहर किनारे एकत्रित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नहर की सफाई तो दूर इसके रखरखाव में भी कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। यही हाल रहा तो ग्रामीणों को नहर की गंदगी से निजात पाने के लिए विरोध प्रदर्शन का सिलसिला छेड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए छन्न अरोड़ियां पंचायत के नायब सरपंच केएस रैणा ने कहा कि पंचायत से गुजरने वाले नहर के हिस्से में गंदगी ही गंदगी जमा हो गई है। नहर किनारे ही स्कूल, पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थान और कार्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे उठने वाली दुर्गंध बड़ी समस्या बन गई है। रैणा सहित सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, बीएल वर्मा, लोक नाथ, सेठी राम, रमेश चंद्र, कुलदीप राज, जनक राज, अंशू शर्मा, जगदीश गुप्ता और रोहित गुप्ता ने कहा कि रियासत के महाराजा द्वारा बनवाई गई नहर का वर्तमान में रखरखाव तक नहीं किया जा रहा है। नतीजतन कभी पीने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी आज मवेशियों के इस्तेमाल के लायक भी नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed