{"_id":"db3fa0ad910f4085c0e9ace53ac46bf2","slug":"people-protest-against-animal-trafficking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 08 Mar 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। शहर से सटे भागथली इलाके में ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से पशु तस्करी का सिलसिला जारी है। निरीह पशुओं के साथ अत्याचार किया जाता है, लेकिन पुलिस इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सकी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल नरेंद्र शर्मा और खजूर सिंह सहित तीर्थराम, दर्शन सिंह, रवि कुमार ने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ लोग लगातार पुलिस से गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन इस अपराध पर नकेल कसने के लिए सारी जिम्मेदारी लोगाें पर ही डाल दी जाती है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पशु तस्करों ने एक बैल को नाले में फेंक दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही पशु तस्करी पर पूरी तरह से नकेल नहीं कसी गई तो लोगाें को संघर्ष कड़ा करना पड़ सकता है।
विज्ञापन