फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no water supply in mahanpur

कड़ाके की ठंड में भी सता रही पानी की समस्या

Tue, 06 Jan 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 06 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
no water supply in mahanpur

सर्दी के मौसम में जहां पानी की समस्या कम होनी चाहिए, लेकिन जिले में ऐसा नहीं है। जिले के गांवों में पानी की भारी किल्लत है। पिछले एक सप्ताह में विभिन्न गांवों के लोगों ने पानी के लिए पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया है। विभाग के पास केवल दस प्रतिशत स्टैंड बाई सिस्टम है, जिसके कारण किसी स्थान पर समस्या उत्पन्न होती है तो विभाग केवल इंतजार ही करता है।

विज्ञापन


पिछले सात दिनों की बात करें तो गांव गोविंदसर, चक गदाधर, राजबाग, छन्नी आदि में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं, लेकिन विभाग अभी भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। हीरागनगर सब डिवीजन के 119 स्टेशनों में से केवल ग्यारह पर ही स्टैंड बाई सिस्टम मौजूद है। कठुआ के 121 स्टेशनों में से दस के पास ही यह सिस्टम में मौजूद है।
विज्ञापन


अगर कहीं पानी की समस्या हो तो आसपास के क्षेत्रों में टैंकर से पानी भेजा जाता है।  पीएचई विभाग के एईई गोपाल शर्मा ने कहा कि स्टैंड बाई सिस्टम हर क्षेत्र के लिए मुमकिन नहीं है। फिर भी टैंकर की मदद से पानी पहुंचाया जाता है। उच्च अधिकारियों को क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है। जहां कहीं भी बिजली की समस्या है तो वहां पर बिजली विभाग के साथ काम करने के लिए विभाग तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed