फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navratr start today

माता रानी की भक्ति में डूबेगा शहर

Sat, 21 Mar 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Mar 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
navratr start today

मंदिरों का शहर जम्मू शनिवार से चैत्र नवरात्र के साथ अगले नौ दिन के लिए महामाई के रंग में डूब जाएगा। मां के दरबार हाजिरी देकर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। नवरात्र के साथ बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ने के साथ शुभ कार्यों का श्रीगणेश होगा।

विज्ञापन


माता रानी के दरबार लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होकर शांति की कामना करेंगे। इस बीच शुक्रवार को बावे वाली माता सहित अन्य मंदिरों में नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में शुक्रवार को सजावट और अन्य जरूरी इंतजामों को पूरा किया गया। मंदिर परिसर में की गई रोशनी की विशेष सजावट की सुंदरता देखते ही बन रही है। माता महाकाली ट्रस्ट के महंत बिट्टा के अनुसार भक्तों के लिए तड़के तीन बजे मां का दरबार खोला जाएगा। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में भंडारा चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावे वाले मंदिर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित महामाया माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ पहुंचेगी। इसी तरह पुराने शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा अन्य दूसरे मंदिरों में भी सजावट का काम पूरा किया गया। नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर में भी नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। बाग-ए-बाहु फोर्ट को भी सजाया गया है।

माता रानी का प्रसाद ग्रहण करेंगे भक्त चैत्र नवरात्र के शुरू होने के साथ ही शहर व आसपास के क्षेत्रों में महामाई के भंडारों का आयोजन शुरू हो जाएगा। व्रत सामग्री में आलू, दड़ेऊ, संगाड़े का आटा, बजरंग पंग, सियूल, समांक चावल, साबुदाना आदि का सेवन किया जाएगा।

 

चैत्र नवरात्र के शुरू होने के साथ ही पारंपरिक गुट्टे के फूलों की खपत बढ़ेगी। नवरात्र के दौरान रोजाना करीब 20-25 क्विंटल गुट्टे का फूल शहर और आसपास के मंदिरों में सप्लाई होता है। गुट्टे का फूल स्थानीय चक्क (अंब घरोटा), चल्लू चक्क, मिश्रीवाला, डब्बे (झिड़ी), विजयपुर, कानाचक्क इलाकों से पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed