{"_id":"feb945ad2e08302d51068a53a95a3962","slug":"mmr-elections-deployed-troops-returned-to-barracks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों मंे तैनात सेना बैरकों में लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों मंे तैनात सेना बैरकों में लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव शांति पूर्वक संपन्न होने के बाद सेना की टुकड़ियों को वापस बैरकाें में भेज दिया गया। सोमवार को दिनभर सेना के वाहन शिविरों को खाली कर बैरकों में जाते रहे।
विज्ञापन
रियासत में हुए चुनावों में आतंकियों की धमकियों के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना को तैनात किया गया था। वही आतंकियों के मनसूबों को नाकाम करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना ने मोर्चा संभाला था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रियासत में चुनावों से पूर्व आतंकियों ने धमकी दे रखी थी कि रियासत में चुनावों को शंाति पूर्वक नहीं होने दिया जाएगा।
इसके मद्देनजर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलाें के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना को तैनात किया गया था। सेना के जवानों ने घुसपैठ के पुराने मार्गों एवं सीमा के निकट गोला-बारूद के साथ अस्थाई शिविर लगा लिए थे।
विज्ञापन
और दिन-रात सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करते रहे थे।अब चुनाव के शंाति पूर्वक संपन्न होने के बाद सेना को वापस बैरकों में भेज दिया गया है।
रियासत में हुए चुनावों की मंगलवार को सुबह मतगणना है जिसे लेकर जिला मुख्यालय नंदनी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारियाें ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सांबा और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए यहां मतगणना मंगलवार सुबह होगी जिस के लिए पुलिस ने हाईवे के किनारे पर एक अवरोधक बनाया है। वही तीन अन्य अवरोधक बनाए गए है।
इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं।
स्ट्रांगरूम की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चारों ओर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर रखे थे। जबकि मीडिया के लिए कमरा नं. पांच रखा है जहां इटरनेट, टीवी आदि का पूरा प्रबंध किया गया है। ताकि लोगों को चुनाव के नतीजों की पल पल की खबर पहुंचाई जा सके।