{"_id":"0419ec550670fc4e5677a2aaffdf866b","slug":"mini-stadium-project-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी स्टेडियम का प्रोजेक्ट लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी स्टेडियम का प्रोजेक्ट लटका
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर
Updated Fri, 07 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पूर्व बनी कसबे में शुरू किया गया मिनी स्टेडियम प्रोजेक्ट का कार्य अधर में लटक गया है। स्थानीय खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए बनी के खेड़ा गांव में हेलीपैड के निकट मिनी स्टेडियम विकसित करने का काम तो शुरू किया गया लेकिन वर्तमान में यह कार्य न सिर्फ अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
निकट भविष्य में भी परवान चढ़ता नहीं लग रहा। स्थानीय लोग इस विषय को लेकर कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन स्टेडियम का काम जस का तस ही रुका हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी ठाकुर दास, अब्दुल हाजी, हेमराज वर्मा, हंसराज और माधो लाल के अनुसार चार वर्ष पूर्व खेड़ा गांव में मिनी स्टेडियम के लिए छह कनाल भूमि की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
15 लाख रुपये जारी कर काम शुरू कर दिया गया लेकिन भूमि कम होने की तकनीकी अड़चन के चलते नए सिरे से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मिनी स्टेडियम के लिए अतिरिक्त 18 कनाल भूमि ली गई जिसके एवज में लोगों को 42 लाख रुपये की मुआवजा राशि देनी थी। भूमि तो ले ली गई लेकिन स्टेडियम का काम अधर में है और लोगों का मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
एक के बाद एक कर चाल साल गुजर जाने के बावजूद मिनी स्टेडियम का प्रोजेक्ट पूरी तरह से ठंडे बस्ते में डाल दिया है जिसे लेकर क्षेत्र को लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से यथाशीघ्र काम पूरा करवाने की व्यवस्थाएं करने की मांग की है।